भारत की प्रमुख झीलों के नाम - Important Lakes of India
भारत की प्रमुख झीलों के नाम:-
Hello friends, examgyann मे आपका स्वागत है आज हम भारत की कुछ महत्वपूर्ण झीलों के बारे मे पढ़ेंगे जो जहां से अक्सर परीक्षाओ मे सवाल पूछे जाते है। दोस्तो मैं यहाँ पर सभी को विस्तार मे तो नही बताऊंगा पर जितना आप यहाँ पढ़ोगे वो आपकी परीक्षाओ के बहुत होगा इससे बाहर कोई सवाल नहीं आएगा ,ज़्यादातर यही सवाल बार बार परीक्षाओ मे आते रहते है तो आप इन्ही को ठीक से पढ़ लो। आपके लिए काफी होगा।
Important Lakes of India State wise list
| राज्य | झीलें |
|---|---|
| 1. मणिपुर | -लोकटक झील |
| 2.जम्मू &कश्मीर | -डल झील -नागिन झील -वेरिनाग झील -शेषनाग झील -वुलर झील अन्य:- गंगाबल, मानसबल,अनंतनाग,गाड्सर झील |
| 3.उत्तराखंड | -भीमताल झील -नैनीताल झील -सातताल झील -देवताल झील अन्य:- खुरपाताल, डोडीताल , मालताल झील |
| 4.हिमाचल प्रदेश | - रेणूका झील - गोविंदसागर झील - सूरज ताल झील - चन्द्र ताल झील |
| 5.उड़ीसा | -चिल्का झील |
| 6.राजस्थान | -नक्की झील - पुष्कर झील - सांभर झील -फतेहसागर झील - ढेबर झील( जयसमन्द झील ) - आनासागर झील -पीछोला झील -डिडवाना झील - राजसमंद झील |
| 7.महाराष्ट्र | - पोवई झील - लोनार झील |
| 8.तमिलनाडू | - कालीबेल झील - कोडाइ कनाल झील |
| 9.आन्ध्रप्रदेश | - कोलेरू झील - पुलिकट झील |
| 10.तेलांगना | - हुसैन सागर झील - नागार्जुन झील |
| 11.केरल | - वेंबानद झील - अष्टमुदी झील |
झील सम्बन्धी महत्वपूर्ण तथ्य - Important Facts about Lakes
1. लोकटक झील एकमात्र तैरती हुई झील है।
2. डल झील, श्रीनगर के किनारे है इसे कश्मीर का मुकुट व श्रीनगर का गहना कहा जाता है।
3. वुलर झील ताजे पानी की सबसे बड़ी झील है। और यह गोखुर( निर्माण नदियो के द्वारा) झील है।
4. चिल्का झील खारे पानी की सबसे बड़ी झील है जिसका निर्माण महानदी के कारण हुआ है तथा विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुन्द्र पर बनी एक लैगून झील है
5. सांभर झील खरे पानी की झील है।
6. जयसमंद झील एक कृत्रिम झील है।
7. वेंबानद झील और अष्टमुदी झील को कथाल झील कहते है। अष्टमुदी झील एक लैगून झील है।
8. लोनार झील ज्वालामुखी द्वारा निर्मित एक क्रेटर झील है
9. गोविंदसागर झील भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है जो पंजाब मे सतलज नदी पर स्थित भाखड़ा नांगल परियोजना के तहत बने बांध से निर्मित है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, Please let me know