Important Passes Of India - भारत के दर्रे :-
हैलो दोस्तो, आज हम आपको कुछ महत्वपूर्ण दर्रो के बारे मे बताने जा रहे हैं जो की आपकी परीक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं भारत के दर्रो से परीक्षा मे अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं की कौनसा दर्रा किस राज्य मे स्थित है इसलिए हमे इनके बारे मे पता होना जरूरी है
यहाँ आपको सभी दर्रो के बारे मे विस्तार से बताया गया है जिससे आपको सभी के बारे मे पूरी जानकारी मिलेगी जिससे आप परीक्षा मे किसी भी तरह का प्रश्न आए उनको जरूर करके आएँगे |
"पर्वतीय क्षेत्रो मे पाये जाने वाले आवागमन के प्राकर्तिक मार्ग दर्रे कहलाते हैं ''
पर्वत या पहाड़ी मे स्थित उनका निचला भाग ही दर्रा होता है
Important Passes Of India in Hindi
1. सिक्किम :- नाथुला दर्रा
:- भारत के सिक्किम राज्य और दक्षिण तिब्बत में चुम्बी घाटी को जोड़ता है |
:- इसकी ऊँचाई 4,310 m (14,140 ft) है |
:- जेलेप्ला दर्रा
:- जेलेप्ला हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा है |
:- इसकी ऊँचाई 4,270 m (14,009 ft) है
2. अरुणाचल प्रदेश :- यांगयाप दर्रा
:- बोमड़ीला दर्रा
:- अरुणाचल प्रदेश के उत्तर पश्चिमी भाग मे स्थित है |
:- इससे त्वांग घाटी होकर तिब्बत जाने का मार्ग है |
:- दिफू दर्रा
:- अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मे म्यांमार सीमा पर स्थित है | भारत और म्यांमार के बीच व्यापार एवं परिवहन के लिए पूरे वर्ष खुला रहता है |
3. उत्तराखंड :- निति दर्रा
:- कुमायु मे स्थित इस दर्रे की ऊँचाई 5389 मी. है |
:- उत्तराखंड को तिब्बत से जोड़ता है |
:- माना दर्रा
:- उत्तराखंड को तिब्बत से जोड़ने वाले इस दर्रे की ऊँचाई 5611 मी. है |
:- शीतकाल मे यह लगभग 6 महीने बर्फ से ढका रहता है |
:- लिपुलेख दर्रा
4. मणिपुर :- तुजू दर्रा
:- इस दर्रे से इम्फ़ाल से लापू व म्यांमार जाने का मार्ग है |
5. हिमाचल प्रदेश :- शिपकी ला दर्रा
:- समुन्द्र तल से 4300 मी. से भी अधिक ऊँचाई पर स्थित है | :- तिब्बत से आने वाली सतलज नदी इसी दर्रे से भारत मे प्रवेश करती है
:- बडालाचा दर्रा
:- इसकी समुन्द्र तल से ऊँचाई 4890 मी. है
- रोहतांग दर्रा :
:- इसकी ऊँचाई 3978 मी. है तथा पीरपंजाल श्रेणी मे स्थित है |
6. जम्मू & कश्मीर :- पीरपंजाल दर्रा
:- यह पीरपंजाल श्रेणी मे स्थित एक पहाड़ी दर्रा है जिसकी ऊँचाई 3485 मी. है
:- बुर्जिल दर्रा
:- यह श्रीनगर को पाक अधिकृत कश्मीर के गिलगित से जोड़ता है लेकिन भारत के विभाजन के बाद यह पाकिस्तान द्वारा बंद केआर दिया गया | इसकी ऊँचाई 4100 मी. है ।
:- बनिहाल दर्रा
:- यह दर्रा कश्मीर घाटी को जवाहर सुरंग के माध्यम से जम्मू के रास्ते शेष भारत से जोड़ता है ।
:-जोजिला दर्रा
:-यह लद्दाख क्षेत्र के हिमायल मे स्थित है । इसकी ऊँचाई 3528 मी. है ।
7. लद्धाख :- :- कारकोरम दर्रा
:- यह भारत और चाइना सीमा पर स्थित है । इसकी ऊँचाई 5540 मी. है ।
:- चांग ला दर्रा
:- यह लेह से पांगोंग त्सो के मार्ग पर स्थित है । लद्धाख को तिब्बत से जोड़ता है ।
8. महाराष्ट्र :- थाल घाट दर्रा
:- यह मुंबई को नासिक से जोड़ता है । इससे होकर मुंबई - कोलकाता मार्ग गुजरता है।
:- भोर घाट दर्रा
:- भारत मे स्थित पश्चिमी घाट श्रेणी के सहाद्रि पर्वत का एक प्रमुख दर्रा है इससे होकर मुंबई - पूना मार्ग गुजरता है । इसकी ऊँचाई 1800 ft. है ।
9. केरल :- पाल घाट दर्रा
:- यह केरल को तमिलनाडु तथा कर्नाटक से जोड़ता है. यह नीलगिरी और अन्नामलाई पहाड़ी के मध्य स्थित है
तो दोस्तो उम्मीद है आपको दर्रो के बारे मे ये जानकारी अच्छी लगी होगी |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, Please let me know