भारत के वायसराय- Viceroy of India List
लॉर्ड कैनिंग ( 1856-62 ई. )
- यह भारत का गवर्नर जनरल एवं वायसराय दोनों था।
- 1857 ई. का विद्रोह कैनिंग के काल में हुआ।
- 1857 ई. में कलकत्ता, बंबई और मद्रास में विश्वविधालयों की स्थापना लंदन विश्वविधालयो के तर्ज पर हुई।
- 1857 ई. के महारानी विक्टोरिया के उद्बोधन द्वारा भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की समाप्ती हो गयी। अब भारत का शासन सीधे ब्रिटेन ताज के अंतर्गत आ गया
- विधवा पुनर्विवाह अधिनियम 1856 ई. कैनिंग के ही समय में पास हुआ ।
- भारतीय दंड संहिता की स्थापना 1861 ई. में कैनिंग के ही समय में हुई।
- 1861 में भारत में विभागीयकरण व्यवस्था प्रारम्भ की गयी।
लॉर्ड एल्गिन प्रथम ( 1862 -63 ई. )-
- वहाबियों के आंदोलन को दबाया गया।
- सर्वोच्च एवं सदर नयायालयों को उच्च नयायालय के साथ शामिल कर दिया गया।
सर जॉन लॉरेंस ( 1864-68 ई. )-
- अफगानिस्तान के संदर्भ में लॉरेंस ने अहस्तक्षेप की नीति का पालन किया तथा तत्कालीन शासक शेर अली से दोस्ती की।
- लॉरेंस केम्पबेल के नेतृत्व में एक अकाल समिती का गठन हुआ।
- लॉरेंस ने भूटान को युद्ध में पराजित किया तथा उसके साथ संधि कर ली।
लॉर्ड मेयो ( 1869-72 ई. )-
- 1872 ई. प्रथम जनगणना हुई
- 1872 ई. में एक कृषि विभाग की स्थापना की ।
- 1872 ई में पंजाब मे कूका विद्रोह।
- 1872 ई में राजकुमारों के अध्ययन के लिए प्रसिद्ध मेयो कोलेज की स्थापना अजमेर में की गयी ।
- पोर्ट ब्लेयर में इसकी हत्या कर दी गई।
लॉर्ड नार्थ ब्रुक ( 1872-76 ई. ) -
- 1875 ई. में अलीगढ़ से सय्यद अहमद खाँ द्वारा मोहम्मडन एंग्लो-ओरिण्ड्टल कॉलेज की स्थापना तथा नार्थ ब्रुक द्वारा उसे 10000 रुपए दान दिया गया।
लॉर्ड लिटन ( 1876-80 ई. )-
- 1876-78 ई. का अकाल लॉर्ड लिटन के समय पड़ा ।
- 1878 ई. में रिचर्ड स्ट्रेची की अध्यक्षता में प्रथम अकाल आयोग नियुक्त किया गया। इस आयोग ने प्रत्येक प्रांत में अकालकोष बनाने की सलाह दी।
- अँग्रेजी संसद ने 1876 ई. में महारानी विक्टोरिया को केसर-ए-हिन्द की उपाधि से विभूषित किया गया ।
- 1 जनवरी 1877 ई. को प्रथम दिल्ली दरबार का आयोजन किया गया ।
- 1878 में वर्नाकूलर प्रेस एक्ट द्वारा भारतीय भाषा में समाचार पत्रो को प्रतिबंधित कर दिया गया। वर्नाकुलर प्रेस एक्ट को सुरेन्द्र नाथ बनर्जी ने "आकाश से होने वाला वज्र्पात " कहा ।
- भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1878 ई. द्वारा किसी भारतीय के लिए बिना लाइसेन्स शस्त्र रखना अथवा उसका व्यापार करना एक दंडनीय अपराध मान लिया गया ।
- सिविल सेवा परीक्षा की आयु 21 वर्ष से घटाकर 19 वर्ष कर दी गई ।
लॉर्ड रिपिन ( 1880-84 ई. )-
- यह भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय गवर्नर था।
- इनहोने एक बार कहा था " मेरा मूल्यांकन मेरे कार्यो से करना मेरे शब्दो से नहीं "।
- फ्लोरेन्स नाइटिंगेल ने रिपिन को " भारत में स्वर्ण युग का आरंभ " कहा।
- प्रथम वास्तवीक, व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक जनगणना 1881 ई. में रिपिन के काल में ही हुई।
- रिपिन का काल स्थानीय स्वायत्त शासन के जन्म का काल माना जाता है।
- 1882 ई. में हंटर कमीशन का गठन किया गया जो प्राथमिक शिक्षा से संबन्धित था।
- वर्नाकूलर प्रेस एक्ट को 1882 ई. में समाप्त कर दिया गया ।
- 1883 में इल्बर्ट बिल पारित किया। इसी कारण रिपिन ने कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व ही त्यागपत्र दे दिया। यह इसके समय का विवादित कार्य था।
लॉर्ड डफरिन (1884-88 ई. ) -
- 1885 ई. में बर्मा के तीसरे युद्ध में डफरिन ने बर्मा को जीतकर अँग्रेजी राज्य में मिला दिया।
- कांग्रेस की स्थापना डफरिन के राज्य में हुई।
- 1887 ई. में इलाहाबाद विश्वविधालय की स्थापना हुई।
लॉर्ड लेंसडाउन ( 1888-94 ई. )-
- 1892 ई. का इंडियन काउंसिल एक्ट पारित किया गया। जिसके द्वारा भारत में निर्वाचन सिद्धान्त का प्रारम्भ हुआ।
- लेन्सडाउन ने मार्टिसर डूरण्ड की अध्यक्षता में एक शिष्टमंडल अफगानिस्तान भेजा।
- 1893 ई. में भारत और अफगानिस्तान के बीच एक रेखा निश्चित की गयी, जो डूरण्ड रेखा के नाम से जानी जाती है।
लॉर्ड एल्गिन द्वितीय ( 1894-99 ई. )-
- इसने घोषणा की कि " हमने भारत को तलवार के बल पर जीता है और तलवार के बल पर ही इसे अधीन रखेंगे।
- स्वामी विवेकानंद द्वारा वेल्लुर में रामकृष्ण मिशन और मठ कि स्थापना।
लॉर्ड कर्ज़न ( 1899-1905 ई. )-
- 1899-1900 ई. के बीच अकाल पड़ा। इसके लिए कर्ज़न ने सर एन्टोनी मैकडोनाल्ड कि अध्यक्षता में अकाल आयोग गठित किया।
- 1901 ई. में सर कालीन स्काट मानफ्रीक कि अध्यक्षता में एक सिंचाई आयोग नियुक्त किया गया।
- 1902 ई. सर एण्ड्र्यु फ्रेज़र कि अध्यक्षता में एक पुलिस आयोग गठित किया गया।
- 1902 ई. में सर टॉमस रेले कि अध्यक्षता में विश्वविधालय आयोग गठित किया गया।
- 1904 ई. में भारतीय विश्वविधालय अधिनियम पारित किया गया।
- 1903 ई. में पुलिस विभाग में C.I.D. ( criminal investigation department) कि स्थापना कि गयी।
- प्राचीन स्मारकों कि रक्षा हेतु 1904 ई. में एक अधिनियम पारित किया।
- 1905 ई. में बंगाल का प्रथम विभाजन किया।
मिण्टो द्वितीय -
- 1906 ई. में कलकत्ता अधिनियम में कांग्रेस द्वारा अपना लक्ष्य " स्वराज " घोषित।
- समाचार पत्र अधिनियम ( प्रेस एक्ट ) 1908 ई. में पारित।
- मार्ले-मिण्टो सुधार अधिनियम, 1909 ई. का पारित होना।
लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय ( 1910-16 ई. )-
- 1911 में तृतीय दिल्ली दरबार का आयोजन किया गया। जॉर्ज V के राज्याभिषेक कि दरबार में घोषणा कि गयी। दिल्ली दरबार में ही बंगाल का विभाजन निरस्त कर दिया गया तथा कलकत्ता से दिल्ली मे राजधानी स्थानांतरण कि घोषणा कि गयी।
- 1911 में भारत कि 5th जनगणना हुई।
- 1912 में ब्रिटिश राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित तथा लॉर्ड हार्डिंग कि हत्या का प्रयास। ( हार्डिंग बम कांड )
- 1913 में रवीन्द्र नाथ टैगोर को नोबल पुरस्कार दिया गया।
- 1914-18 तक प्रथम विश्व युद्ध।
- 1915 में ग्गंधीजी का भारत आगमन।
लॉर्ड चेम्सफोर्ड ( 1916 -21 ई. ) -
- 1916 में बालगंगाधर तिलक एवं श्रीमति एनी बेसेंट द्वारा होमरूल लीग का गठन।
- 1919 का रोलेट एक्ट पारित हुआ।
- 13 अप्रेल, 1919 ई. को जालियावाला बाग हत्याकांड हुआ।
- 1 जनवरी, 1921 को ई. को लागू किया गया तथा प्रांतो में द्वैध शासन की स्थापना हुई।
- एक भारतीय व्यक्ति सर एस. पी. सिन्हा को बिहार का गवर्नर नियुक्त किया गया।
लॉर्ड रीडिंग ( 1921-26 ई. )-
- केरल में मोपला विद्रोह की शुरुआत 1921 में।
- नवम्बर, 1921 ई. में प्रिंस ऑफ वेल्स ने भारत की यात्रा की।
- 9 अगस्त 1925 ई को प्रसिद्ध काकोरी षडयंत्र केस हुआ।
लॉर्ड इरविन ( 1926-31 ई. )-
- 1927 में भारतीय जल सेना अधिनियम पारित एवं साइमन कमीशन की नियुक्ति की गयी।
- 1928 ई. में साइमन कमीशन भारत आया।
- 8 अप्रेल,1929 ई. को भगत सिंह एवं बटुकेश्वर दत्त द्वारा दिल्ली के असेंबली हॉल में पब्लिक सेफ़्टी बिल का विरोध करते हुए बम फेंकना।
- 1929 ई. में प्रसिद्ध लाहौर षडयंत्र केस में गिरफ्तार जतिन दास की 65 दिन की भूख हड़ताल के बाद जेल में मृत्यु हो गयी।
- 12 मार्च, 1930 को गांधी जी द्वारा अपनी प्रसिद्ध दांडी यात्रा का प्रारम्भ करना तथा 6 अप्रेल को दांडी पहुँचकर नमक कानून को तोड़ा।
- साइमन कमीशन की रिपोर्ट पर विचार करने के लिए 12 नवम्बर, 1990 में लंदन में एक गोलमेज़ सम्मेलन का आयोजन, परंतु कांग्रेस द्वारा बहिष्कार का निर्णय।
- 5 मार्च, 1931 ई. गांधी-इरविन समझोता।
लॉर्ड विलिंगटन ( 1931-36 ई. )-
- द्वितीय गोलमेज़ सम्मेलन का आयोजन ( 7 सितंबर-1 दिसंबर 1931 ) तक हुआ।
- 3 जनवरी 1932 में पुनः सविनय अवज्ञा आंदोलन चलाने का निर्णय हुआ।
- ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैम्से मैकडोनाल्ड ने 16 अगस्त 1932 को अपने सांप्रदायिक निर्णय की घोषणा की।
- तृतीय गोलमेज़ सम्मेलन का 17 नवम्बर-24 दिसंबर 1932 में आयोजन।
- 1933 ई. में कैम्ब्रिज विश्वविधालय के छात्र चौधरी रहमत अली द्वारा सर्वप्रथम " पाकिस्तान" शब्द का प्रयोग किया गया।
लॉर्ड लिनलिथगो ( 1936-44 ई. )-
- 1935 के अधिनियम के अंतर्गत पहला आम चुनाव 1936-37 में हुआ। इन चुनावों में 6 प्रांतो में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला जबकि दो अन्य प्रांतो में अपने समर्थक गुटों द्वारा सरकार बनाई।
- 22 दिसम्बर 1939 को मुस्लिम लीग ने इसे " मुक्ति दिवस " के रूप में मनाया।
- 1937 में पहली बार एक ग्राम फैजपुर ( बंगाल) में कांग्रेस का अधिवेशन आयोजित किया गया। जहां जवाहर लाल नेहरू अध्यक्ष थे।
- 1939 में सुभाष चन्द्र बोस द्वारा " फारवर्ड ब्लॉक " का गठन।
- 14 जुलाई 1942 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति द्वारा भारत छोड़ो प्रस्ताव पारित।
- 1943 में सिंगापूर में आजाद हिन्द फौज का गठन।
लॉर्ड वेवेल ( 1944-47 ई. )-
- 25 जून 1945 ई. को वेवेल द्वारा शिमला सम्मेलन बुलाया गया। परंतु जिन्ना की हठधर्मिता के कारण असफल रहा।
- 1945 ई. मे लेबर सरकार सत्ता मे आई जिसके प्रधानमंत्री क्लिमेंट एटली थे।
- 18 फरवरी 1946 को बंबई मे नौ-सैनिको द्वारा विद्रोह।
- 24 मार्च 1946 को कैबिनेट मिशन दिल्ली पहुचा।
- मुस्लिम लीग द्वारा कैबिनेट मिशन योजना अस्वीकार तथा 16 अगस्त 1946 को "सीधी कार्यवाही दिवस" का आयोजन।
- जुलाई 1946 मे संविधान सभा का गठन तथा 9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक।
- 2 सितंबर 1946 नेहरू के नेतृत्व मे अन्तरिम सरकार का गठन।
- 20 फरवरी 1947 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री द्वारा एटली द्वारा घोषणा की। जून 1948 तक भारत को स्वतंत्र कर दिया जाएगा।
लॉर्ड माउंटबेटन ( 1947-48 ई. )-
- 3 जून 1947 को माउण्टबेटन प्लान की घोषणा की गई जिसमे भारत विभाजन की योजना थी।
- 4 जुलाई 1947 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री एटली द्वारा ब्रिटिश संसद ने भारतीय स्वतन्त्रता विधेयक प्रस्तुत किया गया।
- 1947 मे दो सीमा निर्धारण आयोग गठित किए गए। पहला बंगाल विभाजन के लिए ओर दूसरा पंजाब विभाजन के लिए । सर सायरिल रेडक्लिफ दोनों आयोगो के अध्यक्ष थे। 14 अगस्त को पाकिस्तान ओर 15 अगस्त को भारत स्वतंत्र हुआ ।
- स्वतन्त्रता के बाद लॉर्ड माउंटबेटन को स्वतंत्र भारत का गवर्नर जनरल बनाया गया।
सी. राजगोपालाचारी ( 1948 - 50 ई. )-
- भारत के अंतिम गवर्नर जनरल।
- 26 जनवरी 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत का संविधान अंगीकृत किया गया। तथा 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।
- गवर्नर जनरल का पद समाप्त करके डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, Please let me know