आज की इस पोस्ट मे हम भारत के राष्ट्रीय उद्यानो (National Parks of India)के बारे मे पढ़ेंगे।
भारत के राष्ट्रीय उद्यानो मे पाई जाने वाली प्रजातियाँ (Species Found in National Parks of India)
मानस नेशनल पार्क मे हाथी, गैंडा, जंगली भैसा, गौर, बौना सुअर, लंगूर, सिविट बिल्ली, बाघ, तेंदुआ, रीछ, घड़ियाल, अजगर एवं बड़ी गिलहरी जैसी दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती है।
गिर नेशनल पार्क एशियाई शेरो के लिए प्रसिद्ध है यह गुजरात मे स्थित है।
भितरकनिका नेशनल पार्क मे खारे पानी का मगरमच्छ, मॉनिटर छिपकलियाँ, तेंदुआ, मछलीमार बिल्ली, जल पक्षी एवं रिडले समुद्री कछुआ जैसी दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती है।
पिन वैली नेशनल पार्क मे हिम चीता, बर्फ का भेड़िया, जंगली बकरी, भूरी लोमड़ी, आई बैक्स एवं छोटा मारमोटा जैसी दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती है। यह हिमाचल प्रदेश मे स्थित है।
जिम कार्बेट नेशनल पार्क मे पांडा, बाघ, हाथी आदि प्रजातियाँ पाई जाती है।
सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान मे बाघ, गौर, चीतल, तेंदुआ, मूषक, हिरण, उड़ने वाली गिलहरी एवं मगरमच्छ आदि प्रजातियाँ पाई जाती है।
दुधवा नेशनल पार्क मे बाघ, तेंदुआ, मधु रीछ, सांभर, दलदली हिरण, चीतल, जंगली मुर्गी एवं तितर आदि प्रजातियाँ पाई जाती है।
| यह भी पढे: |
भारत के राष्ट्रीय उद्यान (List of National Parks of India)
| राज्य | राष्ट्रीय उद्यान |
|---|---|
असम | मानस, नामेरी नेशनल पार्क, काजीरंगा नेशनल पार्क, राजीव गांधी ओरंग नेशनल पार्क, शाइकोवा नेशनल पार्क |
कर्नाटक | राजीव गांधी (नागरहोल ) नेशनल पार्क, कुदरमुख नेशनल पार्क, आंशी नेशनल पार्क, बांदीपुर नेशनल पार्क, बैनरघट्टा नेशनल पार्क |
तमिलनाडू | Gulf of Mannar National Park, गुंडी नेशनल पार्क, इंदिरा गांधी नेशनल पार्क (अन्नामलाई ), मुर्खूती नेशनल पार्क, मुदुमलाई नेशनल पार्क |
केरल | इरावीकुलर नेशनल पार्क, पेरियार नेशनल पार्क, साइलेंट वेली नेशनल पार्क |
गुजरात | ब्लैक बक नेशनल पार्क, वशन्दा नेशनल पार्क, गिर नेशनल पार्क, मैरीन नेशनल पार्क |
पश्चिम बंगाल | Buxa Tiger Reserve, Singalila National Park, Gorumara National Park, सुंदर वन , जलदापरा नेशनल पार्क, Neora Valley National Park |
मध्य प्रदेश | कान्हा नेशनल पार्क, ओमकारेश्वर नेशनल पार्क, माधव नेशनल पार्क, वान्धवगढ़ नेशनल पार्क, पन्ना नेशनल पार्क, वन विहार नेशनल पार्क, पेंच नेशनल पार्क, सतपुड़ा नेशनल पार्क |
जम्मू कश्मीर | सलीम अली नेशनल पार्क, किश्तवार नेशनल पार्क, हेमिस नेशनल पार्क, दांचीगम नेशनल पार्क |
उत्तराखंड | राजाजी नेशनल पार्क, नंदा देवी नेशनल पार्क, गोविन्द नेशनल पार्क, Valley of Flower, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, गंगोत्री नेशनल पार्क |
महाराष्ट्र | संजय गांधी नेशनल पार्क, चंदोली नेशनल पार्क, गुगामल नेशनल पार्क, नवेगोन नेशनल पार्क, ताड़ोवा नेशनल पार्क |
हिमाचल प्रदेश | सिंबलवारा नेशनल पार्क, वृहद हिमालय नेशनल पार्क, खीर गंगा , पिन घाटी, इंदर किला नेशनल पार्क |
आंध्र प्रदेश | पापीकोंडा नेशनल पार्क, राजीव गांधी , श्री वेंकटेश्वर नेशनल पार्क |
छत्तीसगढ़ | इंदिरावती नेशनल पार्क, कंगेर वेली नेशनल पार्क, गुरु घासीदास नेशनल पार्क |
अंडमान निकोबार | Campbell Bay National Park, Galathea Bay National Park, रानी झाँसी मरीन नेशनल पार्क, सैडल पीक नेशनल पार्क, महात्मा गांधी (Wandoor) नेशनल पार्क, माउंट हैरिएट नेशनल पार्क |
| उत्तर प्रदेश | दुधवा नेशनल पार्क |
| सिक्किम | कंचन जंगा नेशनल पार्क |
| राजस्थान | केवलादेव नेशनल पार्क, सरिस्का टाइगर रिजर्व, रणथंबौर नेशनल पार्क, मुकुंदरा हिल्स नेशनल पार्क, थार नेशनल पार्क |
| ओड़ीशा | भीतरकनिका नेशनल पार्क, सिमली पाल नेशनल पार्क |
| मिजोरम | मूरलेन नेशनल पार्क, फांगफुई नेशनल पार्क |
| नागालैंड | टैंजकी नेशनल पार्क |
| मेघालय | बल्फा क्रम नेशनल पार्क, नोकरेक नेशनल पार्क |
| मणिपुर | केबुल लामज्व नेशनल पार्क |
| त्रिपुरा | बिशन नेशनल पार्क, क्लाउडेड लिओपर्ड नेशनल पार्क |
| हरयाणा | कलेसर नेशनल पार्क, सुल्तानपुर नेशनल पार्क |
| झारखंड | बेटला नेशनल पार्क |
| गोवा | भगवन महावीर (मोल्लम) नेशनल पार्क |
| बिहार | वाल्मीकि नेशनल पार्क |
| अरुणाचल प्रदेश | नामडफा नेशनल पार्क, मुलिंग नेशनल पार्क |
| तेलंगाना | कासु ब्रह्मनन्दा रेड्डी नेशनल पार्क, महावीर हरीना वनस्थली नेशनल पार्क, मृगवानी नेशनल पार्क |
| यह भी पढे: भारत के प्रमुख मंदिर (Important Temples of India State Wise) |
भारत के नेशनल पार्क के महत्वपूर्ण तथ्य - Important Facts About National Parks of India
- हेमिस हाई भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। यह जम्मू कश्मीर मे स्थित है इसकी स्थापना 1981 मे हुई तथा यह 3350 km2 एरिया मे फैला हुआ है।
- जिम कार्बेट भारत का पहला नेशनल पार्क है। यह उत्तराखंड मे स्थित है इसकी स्थापना 1936 मे हुई तथा यह 520.82 km2 एरिया मे फैला हुआ है।
- जिम कार्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park) मे 1973 मे 'प्रोजेक्ट टाइगर ' की शुरुआत हुई थी।
- बांधवगढ़ नेशनल पार्क सफ़ेद बाघ के लिए प्रसिद्ध है। यह मध्य प्रदेश मे स्थित है इसकी स्थापना 1968 मे हुई तथा यह 448.85 km2 एरिया मे फैला हुआ है।
- काजीरंगा नेशनल पार्क, एक सींग वाला गेंडा के लिए प्रसिद्ध है। यह असम मे स्थित है इसकी स्थापना 1974 मे हुई तथा यह 858.98 km2 एरिया मे फैला हुआ है।
- मानस नेशनल पार्क मे जंगली भैसा पाया जाता है यह असम मे स्थित है।
- केबुल लामज्व नेशनल पार्क एक मात्र तैरता हुआ नेशनल पार्क है। यह मणिपुर मे स्थित है।
- राजाजी नेशनल पार्क का नामकरण स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय और अंतिम गवर्नर जनरल 'राजगोपालाचारी (राजाजी)' के नाम पर हुआ। उत्तराखंड मे स्थित है इसकी स्थापना 1983 मे हुई तथा यह 820.42 km2 एरिया मे फैला हुआ है।
| यह भी पढे: |
Map of National Parks of India State Wise
![]() |
| Credit : universecodes.blogspot.com |
इस आर्टिकल मे हमने भारत के नेशनल पार्क (National Parks of India) के बारे मे सब कुछ पढ़ा है। उम्मीद है की आपको दी हुई जानकारी पसंद आई होगी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, Please let me know