वित्त आयोग ( Finance Commission )

 

वित्त आयोग  ( Finance Commission )

  • वित्त आयोग एक संवैधानिक संस्था है।
  • वित्त आयोग का गठन राष्ट्रपति द्वारा प्रत्येक 5 वर्ष पर अनुच्छेद - 280 के अनुसार केंद्र सरकार को वित्तीय मामलों पर सलाह देने के उद्देश्य से किया जाता है।
संरचना:-5 सदस्यीय ( एक अध्यक्ष + चार सदस्य )
योग्यता:- वित्त आयोग अधिनियम 1951 द्वारा वित्त आयोग का अध्यक्ष वह व्यक्ति होगा जिसे सार्वजनिक जीवन में पर्याप्त अनुभव होगा।
आयोग के अन्य 4 सदस्यों ने निम्न योग्यताएं होनी चाहिए -

  1. वह उच्च न्यायालय का न्यायाधीश हो या उसकी योग्यता रखता हो।
  2. उसे लेखा एवं वित्त का विशेष अनुभव हो ।
  3. जिसे प्रशासन का विशेष अनुभव हो। 
  4. जिसे अर्थशास्त्र का ज्ञान हो।


कार्य :-

  • केंद्र और राज्य के मध्य करो और शुल्को से प्राप्त शुद्ध आगम के बंटवारे के बारे में सिफारिश करना।
  • भारत की संचित निधि से राज्यों को दिए जाने वाले सहायता अनुदान के बारे में सिफारिश करना।
  • पंचायतों और नगरीय निकायों के संसाधनों हेतु राज्य की संचित निधि में वृद्धि के लिए उपाय सुझाना ।
वर्तमान में 15 वित्तीय आयोग गठित हो चुके हैं 15 वित्त आयोग का गठन 2017 में किया गया जिसके अध्यक्ष एन.के. सिंह है।

टिप्पणियाँ