Indian State with maximum International borders

India's International Borders (भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ):-

भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ कुल 7 देशो की सीमाओं को स्पर्श करती है। जिसकी अधिकतम लंबाई 15,106 किमी. है तथा कुल 17 राज्य एवं 92 जिलों की सीमाएँ अंतर्राष्ट्रीय देशो की सीमाओं को स्पर्श करती है। 

Indian State with maximum International borders | Neighboring Countries of India
Image Source: drishtiias.com

Neighboring Countries of India (भारत के पड़ोसी देश):-

देश (Country)राजधानी (Capital)मुद्रा (Currency)
बांग्लादेश ढाकाबांग्लादेशी टका 
चाइनाबीजिंगयुआन
पाकिस्तान इस्लामाबादपाकिस्तानी रुपया
नेपालकाठमांडूनेपाली रुपया
म्यांमारनाएप्यीडॉम्यानमार क्यात
भूटान थिम्फूभूटानी न्गुल्ट्रम (Ngultrum)
अफगानिस्तान काबुलअफगानी

Indian State with maximum International borders

बांग्लादेश:-

बांग्लादेश के साथ भारत के कुल 5 राज्यों की सीमा स्पर्श करती है। जिनमे त्रिपुरा, असम, मिज़ोरम, पश्चिम बंगाल और मेघालय राज्य है व सबसे ज्यादा सीमा साझा करने वाला राज्य पश्चिम बंगाल है। सीमा की कुल लंबाई 4096.7 किमी. है।

चीन:-

भारत के 5 राज्य चीन की सीमा के साथ जुडते है। इनमे जम्मू & कश्मीर, सिक्किम, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश शामिल है। व सबसे ज्यादा सीमा साझा करने वाला राज्य जम्मू & कश्मीर है। सीमा की कुल लंबाई 3488 किमी. है। भारत एवं चीन के बीच की सीमा रेखा को "McMohan Line" कहते है। 

पाकिस्तान:-

भारत के 4 राज्यो की सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है। इनमे पंजाब, जम्मू & कश्मीर, गुजरात एवं राजस्थान है व सबसे ज्यादा सीमा साझा करने वाला राज्य राजस्थान है। सीमा की कुल लंबाई 3323 किमी. है। India एवं पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा को "Redcliff Line" कहते है जो गुजरात से पंजाब तक लगी है। 

नेपाल:-

नेपाल के साथ भारत के 5 राज्यो की सीमा लगती है इनमे सिक्किम, उत्तर प्रदेश, बिहार एवं पश्चिम बंगाल शामिल है तथा सबसे ज्यादा सीमा साझा करने वाला राज्य बिहार है सीमा की कुल लंबाई 1751 किमी. है।  

म्यांमार:-

भारत के 4 राज्य म्यांमार के साथ अपनी सीमा साझा करते है। जिनमे अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर एवं मिजोरम शामिल है तथा सबसे ज्यादा सीमा साझा करने वाला राज्य अरुणाचल प्रदेश है। सीमा की कुल लंबाई 1643 किमी. है।

भूटान:-

भूटान के साथ भारत के 4 राज्य अपनी सीमा साझा करते है इनमे सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश एवं बंगाल शामिल है। व सबसे ज्यादा सीमा साझा करने वाला राज्य असम है। सीमा की कुल लंबाई 699 किमी. है। 

अफगानिस्तान:-

अफगानिस्तान के साथ सीमा साझा करने वाला राज्य जम्मू & कश्मीर है। सीमा की कुल लंबाई 106 किमी. है। 

अन्य महत्वपूर्ण बिन्दु:-
  • हरयाणा, मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना राज्य किसी भी अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा को स्पर्श नहीं करते है। 
  • त्रिपुरा राज्य तीन तरफ से बांग्लादेश की सीमा से घिरा हुआ है। 
  • भारत की सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश के साथ लगती है।  
  • भारत की तटीय सीमा के साथ श्रीलंका और मालदीव देश जुड़े है। 
  • पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार, थल एवं जल दोनों सीमा बनाते है। 

टिप्पणियाँ