![]() |
| Image Source: educhaupal.com |
अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाओं की सूची - List of International Boundary Lines
रेडक्लिफ रेखा (Redcliff Line):-
यह सीमा रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच है। 1947 मे सर साइसिल रेड्क्लिफ द्वारा यह खींची गई। इस रेखा की लंबाई 3323 किलोमीटर है।
मैकमोहन रेखा (McMohan Line):-
यह सीमा रेखा भारत और चीन के बीच है। जिसे चीन स्वीकार नहीं करता है। इसका सीमांकन सर हेनरी मैकमोहन ने किया था। इस सीमा की लंबाई 3380 किलोमीटर है।
पाक स्ट्राइट (Palk Strait):-
पाक स्ट्राइट भारत को श्रीलंका से अलग करने वाला एक जल निकाय है। इस रेखा की लंबाई 30 किलोमीटर (सबसे कम लंबाई की सीमा रेखा) है।
Line of Control (LoC):-
Line of Control (नियंत्रण रेखा) टर्म भारत और पाकिस्तान राज्य जम्मू और कश्मीर के बीच सैन्य नियंत्रण रेखा को संदर्भित करता है। एक रेखा जो कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय सीमा का गठन नहीं करती है, लेकिन वास्तविक सीमा है। 3 जुलाई 1972 को हस्ताक्षरित शिमला समझौते के बाद इसे "नियंत्रण रेखा" के रूप मे फिर से नामित किया गया था।
24वीं समानांतर रेखा (24th Parallel):-
यह रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच सीमांकित है। जिसका पाकिस्तान द्वारा दावा किया जाता है लेकिन भारत इसे नहीं मानता।
डूरंड रेखा (Durand Line):-
यह रेखा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच है। जिसकी स्थापना 1896 मे सर मोर्टिमर डूरंड ने की थी।
17वीं समानांतर रेखा (17th Parallel):-
उत्तरी वियतनाम और दक्षिणी वियतनाम के एक होने से पहले इनके बीच की सीमा को परिभाषित करने वाली रेखा।
38वीं समानांतर रेखा (38th Parallel):-
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच की सीमा रेखा।
49वीं समानांतर रेखा (49th Parallel):-
यह संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के बीच की सीमा रेखा है।
ओडर - नेस्से रेखा (Oder-Neisse Line):-
पोलैंड और जर्मनी के बीच की सीमा रेखा। इसका नाम ओडर और नेससे नदी के नाम पर रखा गया था।
हिण्डेन्बर्ग रेखा (Hindenberg Line):-
जर्मनी और पोलैंड के बीच की सीमा रेखा। जिस पर प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 1917 मे जर्मन पीछे हट गए।
मेनरहेम रेखा (Mannerheim Line):-
यह सीमा रेखा रूस और फ़िनलैंड के बीच है।
मगीनोट रेखा (Maginot Line):-
यह सीमा रेखा फ्रांस और जर्मनी के बीच है।
सीगफ्रिड रेखा (Siegfrid Line):-
यह सीमा रेखा भी फ्रांस और जर्मनी के बीच है।
यह भी पढे:

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, Please let me know